कोटाबिलासपुरभारतरायपुर

आशिक मिजाज प्रधान पाठक अपनी हरकतों के चलते सस्पेंड

महिला शिक्षिका को हमेशा करता था परेशान

7 न्यूज इंडिया

बिलासपुर -: शिक्षा के मंदिर के एक प्रधान पाठक का कारनामा सामने आया है जो अपने स्कूल की शिक्षिका से छेड़छाड़ और लंबे समय से उसे परेशान करता आया है। शिक्षिका की शिकायत पर जांच हुई और आरोपी को विभाग ने सीधे निलंबित कर दिया।

कोटा विकासखंड के धूमा स्कूल में पदस्थ महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ करने वाले प्रधान पाठक को निलंबित कर दिया गया है। महिला की शिकायत पर जिला शिक्षा अधिकारी ने कार्रवाई करते हुये प्रधान पाठक को सस्पेंड कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोज कुमार अनंत प्रधान पाठक शास. प्रा.शाला धूमा के द्वारा बार-बार महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ की गई एवं लगातार परेशान एवं प्रताड़ित कर रहा था। प्रधानपाठक की हरकत से परेशान महिला कर्मचारी ने स्कूल के प्राचार्य से इसकी शिकायत की।

पीड़ित महिला की शिकायत की घटना को जिला स्तर पर गठित 2 जांच समिति के द्वारा सहीं पाया गया।
आरोपी प्रधान पाठक का कृत्य शिक्षकीय गरिमा के विपरीत होने, महिला उत्पीड़न नियम के प्रतिकूल एवं छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 एतद् द्वारा मनोज कुमार अनंत प्रधान पाठक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।

मनोज कुमार अनंत प्रधान पाठक का निलंबन अवधि में मुख्यालय कार्यालय प्राचार्य, शासकीय हाई स्कूल तेंदुआ वि.ख. कोटा जिला बिलासपुर में किया गया है। इस दौरान मनोज कुमार को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

SURAJ GUPTA

OWNER 7NEWSINDIA MO.9755797500

You cannot copy content of this page