7news indiaकोटाछत्तीसगढ़बिलासपुररायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कोटा दौरा कल, चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

चुनावी सरगर्मियां बढी़

kuldeep sharma कोटा – लोकसभा चुनाव के बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल कोटा विधानसभा के दौरे पर रहेंगे हैं। यहां मुख्यमंत्री साय कार्यकर्ताओं को सफलता का मंत्र देंगे l साथ ही आमसभा को संबोधित भी करेंगे l

जैसे जैसे गर्मी बढ़ रही है वैसे वेसे छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां भी बढ़ चुकी हैं। कांग्रेस और भाजपा के बड़े नेता चुनाव अभियान में उतर चुके हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को कोटा विधानसभा क्षेत्र के दारसागर में शाम चार बजे पहुंचेगें जहां चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू के पक्ष में बनाएंगे माहौल l इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता बडी़ संख्या में उपस्थित रहेंगे और वही नये जुडे़ कार्यकर्ता भी अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए माहौल बनाएंगे l

SURAJ GUPTA

OWNER 7NEWSINDIA MO.9755797500

You cannot copy content of this page